फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   We all should take inspiration from Rajarshi's life: ADM

हम सभी को राजर्षि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए : एडीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
We all should take inspiration from Rajarshi's life: ADM
अमरोहा। राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का जयंती समारोह खत्री सभा के संयोजन में धूमधाम से मनाया गया। उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित खत्री धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव ने राजर्षि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि राजर्षि पूरे राष्ट्र के लिए पूज्य हैं। पालिका ईओ डाॅ. बृजेश कुमार ने कहा कि हम सभी को राजर्षि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन ने कहा कि राजर्षि हिंदी के सच्चे सिपाही थे। खत्री सभा कोर कमेटी के अध्यक्ष विमल टंडन ने कहा कि राजर्षि के सिद्धांतों पर चलना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनीष टंडन ने कहा कि उनके स्मरण मात्र ही तन, मन में एक ऊंचाई और गहराई का एहसास कर देता है। कवियों द्वारा काव्य पाठ भी किया गया। खत्री समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रोफेसर डॉ. वंदना रानी गुप्ता, प्रोफेसर डाॅ. सुधांश शर्मा, प्रोफेसर डाॅ. बीना रुस्तगी, प्रवीण आर्य, अनिल स्वरूप टंडन, विकास टंडन, दिलीप टंडन, संकेत टंडन, प्रदीप कुमार टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed