{"_id":"68911536b233aeb40201c0db","slug":"waterlogging-due-to-rain-in-hasanpur-power-outage-for-six-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-145108-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में बारिश से जलभराव, छह घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में बारिश से जलभराव, छह घंटे बिजली रही गुल
Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। रविवार की रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो सोमवार की सुबह आठ बजे तक बहाल हो पाई।
बारिश के दौरान बिजली कटौती के साथ-साथ भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत झारखंड महादेव शिवाला मंदिर और रामलीला मैदान के पास देखने को मिली, जहां पानी भर गया।सावन का महीना होने के कारण शिवाला मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे, लेकिन मंदिर के पास जलभराव से उन्हें मुश्किल हुई। एसडीओ मिथलेश कुमार का कहना है कि फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, लेकिन जल्द ही समाधान कराया गया।