फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Waterlogging due to rain, humidity made people miserable

Amroha News: बारिश से जलभराव, उमस ने किया बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, humidity made people miserable
अमरोहा। कई दिन के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश हुई। करीब एक से सवा घंटे तक हुई बारिश से कुछ देर के लिए तो राहत मिली, लेकिन बाद में उमस ने बेहाल कर दिया। तीन बजे के बाद उमस में भारी इजाफा हो गया। लोग पसीना-पसीना होते नजर आए। उधर, बारिश के दौरान बच्चे व युवा मस्ती करते नजर आए। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

जुलाई के शुरुआत में झमाझम बारिश होने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया था। तापमान में भी गिरावट आई। लेकिन बीते कई दिनों से आसमान में बादल तो छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में गर्मी के साथ उमस में भारी इजाफा हुआ। बीते तीन चार दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। पंखे व कूलर के आगे भी पसीना नहीं सूख रहा है। लेकिन, बृहस्पतिवार को दोपहर में साढ़े बारह बजे के बाद मौसम ने करवट बदल ली। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली। सवा दो बजे के बाद बारिश थमते ही उमस फिर से बढ़ गई। शाम तक बादल छाए रहने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

----
किसानों के चेहरे खिले

गजरौला। दस दिन बाद हुई बारिश फसलों के लिए मुफीद होने के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। सभी फसलों को सिंचाई करने की जरूरत पड़ रही थी। आठ जुलाई के बाद क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। जिसके चलते तापमान लगातार बढ़ता गया। बारिश नहीं होने के कारण फसलें भी सूखने लगीं। धान की फसल को सिंचाई की अधिक जरूरत पड़ रही थी। मगर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद नगर व आस पास क्षेत्र में बारिश हुई। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश से राहत महसूस की। किसानों के भी चेहरे खिल गए। क्योंकि बारिश हो जाने से फसलों की सिंचाई का काम हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed