फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Water was released from the barrage, the water level of Ganga increased

Amroha News: बैराज से पानी छोड़ा, गंगा का जलस्तर बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Water was released from the barrage, the water level of Ganga increased
गजरौला। हरिद्वार से 54162 क्यूसेक और बिजनौर बैराज से गंगा में 35757 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ कर 199.60 मीटर हो गया। इससे खादर के ग्रामीणों को बाढ़ का भय सताने लगा है। लगातार पानी बढ़ता रहा तो निचले इलाकों के खेतों में लबालब पानी भर जाने पर फसलें तबाह हो सकती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.20 मीटर था। 11 जुलाई से गंगा का जलस्तर 199.30 और 199.20 मीटर के बीच चल रहा था। मगर हरिद्वार व बिजनौर बैराज से एक साथ पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में इजाफा हो गया। एक सप्ताह बाद बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर के ग्रामीणों की धड़कन फिर तेज हो गई है। उनको बाढ़ की चपेट में आ जाने के कारण अपनी फसल नष्ट होने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निचले इलाके के खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से चारा, सब्जी आदि की फसलें मर जाती हैं। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि बिजनौर व हरिद्वार से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed