{"_id":"634ef9ebc9eba437e36af067","slug":"water-problem-hasanpur-news-mbd4447995124","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार लोगों को नहीं मिल पा रहा स्वच्छ पानी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार लोगों को नहीं मिल पा रहा स्वच्छ पानी, परेशानी
विज्ञापन
नगर पंचायत में करीब 12 हजार लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। पाइपलाइन कमजोर और गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से फटने के कारण ये समस्या उत्पन्न हो रही है।
सैदनगली में वर्ष 2013 में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। करीब 25 हजार की आबादी वाले कस्बे में आधी आबादी को ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिल पा रहा। शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मोहल्ला कुरेशियान, कसाईपुरा, मोहल्ला अंसारियान, मोहल्ला सादात एवं संभाल हसनपुर मार्ग पर बने घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों का कहना है कि जब ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई चालू की जाती है तो जगह-जगह भूमिगत पाइप फट जाते हैं। जिससे आधी आबादी के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
सैदनगली में यदि घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। तो इसकी जांच कराई जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। -विजय शंकर, एसडीएम, हसनपुर