{"_id":"6881479cf83514a982043edb","slug":"water-pipeline-will-be-laid-in-saidangali-hasanpur-and-ujhari-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144361-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदनगली, हसनपुर और उझारी में बिछेगी पानी की पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदनगली, हसनपुर और उझारी में बिछेगी पानी की पाइपलाइन
Thu, 24 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
नगर पंचायत सैदनगली व इसमें शामिल छह गांवों के लोगों को जल्द साफ पानी की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा है जिसकी अनुमानित लागत करीब सात करोड़ रुपये है। उधर, नगर पंचायत उझारी व नगरपालिका हसनपुर में भी पाइपलाइन बिछाने का कार्य होगा। पाइपलाइन बिछने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
2019 में नगर पंचायत सैदनगली का गठन हुआ था। इसमें चार ग्राम पंचायतों के सात मजरे शामिल किए गए हैं। नगर पंचायत में 14 वार्डों का गठन किया गया है। इसकी आबादी करीब 45 हजार है। नगर के लोगों को साफ पानी मिले इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। परियोजना के तहत, इन चिह्नित गांवों और सैदनगली कस्बे में ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जाएगा।
इन टैंकों से घरों तक पानी पहुंचाने के लिए एक व्यापक पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया जाएगा। नपं अध्यक्ष डाॅ. अनुकीर्ति चौधरी ने बताया कि इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद, परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उझारी में 1400 मीटर पाइपलाइन बिछाने का चल रहा कार्य
उझारी। नगर पंचायत द्वारा नगर में जलआपूर्ति को दुरुस्त करने और हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए 14 वार्डों में करीब 1400 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 5 वार्डों में पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है जबकि शेष नौ वार्डों में कार्य तेजी से चल रहा है। संवाद
हसनपुर में भी बदली जाएगी जर्जर पाइपलाइन
हसनपुर। नगर पालिका हसनपुर में भी जर्जर पाइपलाइन को बदला जाएगा। जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। कई मोहल्लाें में शिकायत है कि पाइपलाइन फट जाने के कारण घरों में पानी गंदा पहुंचता है। जिससे परेशानी होती है, लेकिन अब पानी शुद्ध पहुंचेगा। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।