फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water on road after rain

बारिश से सडकों पर पानी, कीचड़ ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
water on road after rain
अमरोहा। मूसलाधार बारिश से रविवार की सुबह में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बुजुर्ग और महिलाएं मॉर्निंग वॉक नहीं कर सके। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया । दोपहर तक कई इलाकों में सड़कों पर कीचड़ पसरा रहा। तेज हवा और धूप के बाद कीचड़ सूखा। इसके बाद पैदल चलने वालों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह में भोर से बारिश शुरू हो गई। हॉली डे के चलते रविवार को लोग आराम के मूड में रहे। सुबह सात बजे तक तेज बारिश होती रही इसके चलते चौक चौराहों पर सन्नाटा रहा। बारिश के चलते नल, आजाद रोड, दानिशमंदान, बटवाल मस्जिद, शफातपोता, बड़ा दरबार, बाजार रज्जाक आदि मोहल्लों में सड़कें पानी से डूब गई। लगभग आठ बजे बारिश थमी इसके बाद सड़कों पर पानी उतरना शुरू हुआ। हालांकि नालियों का कीचड़ सड़कों पर पसरा रहा। इस बीच कई लोग चौराहों की दुकानों से दूध के पैकेट, ब्रेड और अंडा लेने के लिए निकलें लेकिन सड़कों पर कीचड़ पसरे होने से कपड़े खराब हो गए। खुद को संभालते हुए लोग सामान लेकर घर को वापस लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed