फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Water not available, digging roads increased the problem

Amroha News: पानी मिला नहीं, सड़कें खोदकर बढ़ा दी मुसीबत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Water not available, digging roads increased the problem
अमरोहा। जल जीवन मिशन के तहत गांवाें में बनाई गई पानी की टंकियों से पानी तो ग्रामीणों को मिला नहीं, लेकिन सड़कों के टूटने से ग्रामीणों के लिए मुसीबत बढ़ गई है। काफी समय से गांवों में टूटी हुई सड़कों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बाद भी कार्यदायी संस्था ने टूटी सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया है।
विज्ञापन

जिले में 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल मुहैया कराने के उद्देश्य से पेयजल टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनने वाली यह टंकियां फिलहाल बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए सड़कों को खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है। लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था ने बिना ठीक कराए ही छोड़ दिया। कई जगह सड़कों को बुरा हाल है और ग्रामीण लाचार हैं।
विज्ञापन

----------

एक माह पहले खोदी सड़क नहीं की ठीक
अमरोहा से सटे मालीखेड़ा में कार्यदायी संस्था द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए करीब एक माह पहले इंटरलाॅकिंग सड़क को खोदा गया है। लेकिन लाइन बिछाने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ओवरहैड टैंक बना नहीं, सड़क खोद दी

रजबपुर के चांदनगर में पेयजल टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन लेकिन टैंक निर्माण से पहले ही पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया। सड़कों के टूटने से लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है।

-----
ओगपुरा में टूटने से बदहाल हुई सड़क ने बढ़ाई परेशानी
आदमपुर के ओगपुरा में एक साल पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद भी सड़क को टूटी हालत में छोड़ दिया गया। अब सड़क बदहाल हो चुकी है। ग्रामीणों ने सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है।

-----

टूटी सड़क पर भरा पानी बढ़ा रहा दुश्वारियां
डिडौली के पूरनपुर में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। आलम यह हो चला है कि अब टूटी सड़क पर पानी भरना शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीणों को वहां से गुजरने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
----

उप मुख्यमंत्री के सामने भी उठा था टूटी सड़कों का मुद्दा

सितंबर माह में जिले में आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने भी कार्यकर्ताओं ने गांवों में पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद टूटी सड़कों को दुरुस्त न कराए जाने का मुद्दा उठाया गया था। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यदायी संस्था द्वारा सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराये जाने के निर्देश दिये थे। लेकिन दो माह बीतने के बाद भी गांवों में स्थिति जस की तस बनी हुई है।

----
गांवों में पेयजल टंकियों के निर्माण के लिए तोड़ी गईं सड़कों का मामला संज्ञान में हैं। जल निगम एवं कार्यदायी संस्था को टूटी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गए हैं। सड़कों के दुरुस्त नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ ठेकेदारों को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। -अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed