फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water level of ganga increased due to release of 88710 cusec water in bijnor bairaj

उफान पर गंगा: 88710 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बढ़ी परेशानी

Sun, 31 Jul 2022 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jul 2022 02:09 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश ने जहां एक तरफ बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं वहीं दूसरी तरफ बिजनौर बैराज से 88710 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर में बढ़ गया है।  जिससे निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
water level of ganga increased due to release of 88710 cusec water in bijnor bairaj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से 88710 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा उफान पर है। गंगा किनारे निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तिगरी, कांकाठेर, ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों को खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है। खेतों के साथ ही रास्ते भी पानी से लबालब होने के कारण चारा आदि  लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह तिगरी के सामने गंगा का जल स्तर 200.10 गेज मीटर दर्ज किया गया। बिजनौर बैराज से 88710 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जल स्तर में दस सेंटीमीटर की वृद्घि हो गई। क्योंकि रविवार को 200 गेज मीटर दर्ज किया गया था। गंगा के जल में दस सेंटीमीटर वृद्घि हो जाने के कारण गंगा उफान पर है। गंगा का जल आस पास के निचले खेतों में भर गया है। नजदीकी खेतों में तो तीन से चार फिट पानी है। गंगा का जल स्तर बढ़ जाने से एक तो किसानों के सामने चारे की किल्लत पैदा हो गई है, दूसरे फसल को नष्ट होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


चारे की फसल पानी भर जाने के कारण जल्द ही खराब हो जाती है। इसके अलावा खेतों को जाने वाले रास्ते पानी से लबालब होने के कारण ओसीता जगदेवपुर, कांकाठेर, तिगरी आदि गांवों के ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टापू में बसे दारानगर, मंदिर वाली, भुड्डी वाली गांवों के लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। जेई अनवर बहादुर खान ने बताया कि बिजनौर बैराज से 88710 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर दस सेंटीमीटर बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed