{"_id":"578a8f574f1c1b027d1411e9","slug":"water-level-increase-of-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान की ओर बढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान की ओर बढ़ा गंगा का जलस्तर
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
गंगा के जल में डूबीं मुख्य स्नान घाट की पैड़ियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान की ओर बढ़ता जा रहा है। गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान से 1.34 मीटर ही दूर रह गया है। यही हाल रहा तो जल्द ही ब्रजघाट गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा।
ब्रजघाट गंगा का जलस्तर का जल स्तर शनिवार को 198.00 मीटर हो गया। जबकि बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 197.85 मीटर था। दो दिन में ही गंगा का जलस्तर .15 मीटर बढ़ गया। जबकि खतरे का निशान से 1.34 मीटर ही दूर रह गया है।
लगातार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 199.34 मीटर की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से शनिवार की सुबह हरिद्वार बैराज से 58907 क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 81908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
आलम ये है कि ब्रजघाट गंगा के मुख्य स्नान घाट पर करीब आठ पैड़ियां जल में डूब गई हैं। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए अंतिम पैड़ी पर बांस बल्लियों से बैरीकेडिंग की गई है। इतना ही नहीं मुख्य स्नान घाट से पुल के नीचे होकर जाने वाला रास्ता भी जलमग्न हो गया है। जिससे पुल के दूसरी ओर जाने के लिए श्रद्धालुओं को सड़क पार होकर जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गंगा किनारे लगे गेज पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।