{"_id":"678d5e16088522c95c0310b4","slug":"water-filled-on-the-road-pedestrians-are-facing-problems-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-132795-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रास्ते में भरा पानी, राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रास्ते में भरा पानी, राहगीर हो रहे परेशान
Mon, 20 Jan 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
नगर में प्रथमा बैंक से हफीज रोड तक पानी की निकासी न होने से रास्ते पर जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नागरिकों का आरोप है कि पालिका द्वारा पानी की निकासी के लिए बनाए नालों में ढलान गलत है। उन्होंने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की है।
नगर में पालिका प्रशासन ने हफीज रोड चौराहे से प्रथमा बैंक तक सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया है। वहीं, लोगों का आरोप है कि नालों का ढलान गलत होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पिछले तीन दिन से गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे नागरिक व विद्यार्थी गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर है। रविवार को नागरिकों ने पानी की निकासी सुगम बनाने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान नदीम अली, रईस अहमद, शकील अहमद, रमजानी, आफताब आदि मौजूद थे। वहीं अवर अभियंता का कहना है कि बैंक के निकट स्थित पुलिया के बंद होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। ठेकेदार को इसके लिए निर्देशित किया गया है।