फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wasuli me fhansa sp parmukh or bhai

वसूली में फंसा सपा ब्लॉक प्रमुख और भाई

Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
wasuli me fhansa sp parmukh or bhai
गिरफ्तार ग्राम प्रधान रहमत अली। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
सपा के ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो और ब्लॉक प्रमुख के भाई ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद के ग्राम प्रधान रहमत अली अवैध वसूली के आरोप में फंस गए। इन पर ब्रजघाट गंगा की रेती पर डेरा जमाए पुरोहितों से अवैध वसूली करने का आरोप था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि ब्लॉक प्रमुख फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। पीड़ित पुरोहितों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई की गुहार लगाने के बाद ब्लॉक प्रमुख और उनके ग्राम प्रधान भाई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ब्रजघाट निवासी पुरोहित जितेंद्र प्रकाश शर्मा समेत अन्य पुरोहितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजा था। उसके आधार पर थाना पुलिस ने 18 मई को गांव मोहम्मदाबाद निवासी रहमत अली ग्राम प्रधान और उसके भाई सपा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो के खिलाफ अवैध वसूली के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें पीड़ित पुरोहित ने कहा था कि वह गंगा के पूर्वी तट पर अपना तख्त आदि रख कर पूजा पाठ आदि का कार्य कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सपा सरकार आने के बाद से ग्राम मोहम्मदाबाद तहसील हसनपुर के दबंग ग्राम प्रधान रहमत अली और ग्राम प्रधान के भाई जिला पंचायत सदस्य व गजरौला ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो पुत्र गण फकीर मोहम्मद पुरोहितों से गंगा की रेती पर पुरोहित का कार्य करने के लिए अवैध वसूली करते हैं। अपने एजेंटों को भेज कर भी वसूली कराते हैं। मना करने या देरी हो जाने पर मारते पीटते व प्रताड़ित करते हैं।


इतना ही नहीं छप्पर, तख्त आदि उखाड़ कर गंगा में बहा देते हैं। ये लोग अपनी दबंगई से बीस लाख रुपये साल की अवैैध वसूली करते हैं। गंगा की रेती को पट्टों की भूमि बताते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed