{"_id":"6844a537d895b1a9930665cc","slug":"wanted-accused-in-police-encounter-sent-to-jail-after-one-year-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141410-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी एक साल बाद भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी एक साल बाद भेजा जेल
Sun, 08 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में जुट गई है।
15 जुलाई 2024 को हसनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नगर के पूठरोड निवासी मनोज सैनी को गिरफ्तार किया था। मनोज पर लूट, चोरी समेत कई मामले में दर्ज हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने मुठभेड़ की कहानी में तथ्य अधूरे होने की बात का हवाला देते हुए आरोपी की रिमांड खारिज कर दी थी। हालांकि आरोपी को केवल ऑम्स एक्ट में जेल भेजा गया था। उसे दो साथियों को भी जमानत मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में दोबारा अपील की। जिस पर विचार करते हुए कोर्ट ने मुठभेड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार की टीम ने आरोपी मनोज सैनी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मुठभेड़ के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।