फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wall of sprout broken

सीएण्डडीएस के नाले के दिवार के हिस्से को तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
wall of sprout broken
अमरोहा। शहर के कांठ रोड पर सीएण्डडीएस के नाले के दीवार के हिस्से को तोड़ दिया गया है। इसके बगल में एमएलसी की निधि से 17.83 लाख रुपये की लागत से नाला का निर्माण कराया गया है। इस पर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है। भाजपा के एक सभासद ने कमिश्नर से नाला निर्माण के बारे में शिकायत की है। उन्होंने नाला के औचित्य पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

एमएलसी परवेज अली की निधि से कांठ रोड में 61 मीटर लंबा नाला बनाया गया है, जिस पर कुल 17.83 लाख रुपये की लागत आई है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) से यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएससीएण्डआईडीसीएल) को कार्य आवंटित हुआ। कार्यदायी संस्था ने नाले पर आरसीसी से ढलाई कराई है। नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तलब की गई। हालांकि इस नाले के दोनों सिरे बंद थे। अमर उजाला में तीन और 12 जनवरी के अंक में नाले के प्रकरण को प्रमुखता से उठाया। भाजपा के सभासद अंकित गुप्त ने मामले की शिकायत कमिश्नर से की है। दरअसल इस नाले के एक सिरे को सीएण्डडीएस के नाले में जोड़ा जाना है, जबकि दूसरा सिरा बांस और बल्ली के सहारे बांध कर रोका गया है। कुछ लोगों ने सीएण्डडीएस के नाले के ऊपरी हिस्से को तोड़ दिया। इसको तोड़ने में मजबूत उपकरण का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed