फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wachman of police was rober

पुलिस का चौकीदार निकला हाईवे का लुटेरा

Tue, 23 Aug 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 23 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
wachman of police was rober
गजरौला के थाने में शनिवार को बरामद कार व असलहों के साथ गिरफ्तार युवक। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
 पुलिस ने हाईवे से लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रविवार रात गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है, जबकि एक सदस्य गच्चा देकर भाग गया। हैरानी की बात है इसमें से एक आरोपी संभल जिले के नखासा थाने का चौकीदार है। पुलिस ने इनके पास से लग्जरी कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है, कार किसकी है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पीके सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि रात में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एनएच-24 पर बगद नदी पुल के पास लग्जरी कार को रोका। इसमें पांच लोग सवार थे, आरोपी कार और अन्य के संबंध में उचित जानकारी नहीं दे पाए। इस दरम्यान पुलिस ने वाहन से अवैध असलहे भी बरामद किया।
विज्ञापन


इस पर चार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पांचवां भाग गया। पकड़े गए चारों आरोपी शाहिद पुत्र साबिर, सोलाल पुत्र परम सिंह व इंद्रपाल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव सकतपुर थाना सैदनगली (अमरोहा), कासिम पुत्र नन्हें शाह निवासी फतेहपुर देव थाना नखासा (जिला संभल) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि, आरोपियों ने भागे साथी का नाम सत्तार बढ़ई निवासी आदमपुर (थाना आदमपुर, अमरोहा) बताया। यह भी बताया कि, गिरफ्तार बदमाश कासिम नखासा थाने का रजिस्टर्ड चौकीदार है, उसे 1500 रुपये महीने मिलते हैं। कहा कि, आरोपियों ने डिडौली और अमरोहा थाना क्षेत्र में हाईवे पर लूट, गढ़-संभल थाना क्षेत्र में कई लूट-चोरी की वारदात कुबूल की हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed