{"_id":"6413752ae93ee69ce408c2c7","slug":"voting-will-be-held-on-march-18-for-65-wards-of-22-committees-jpnagar-news-c-15-1-87251-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 22 समितियों के 65 वार्डों के लिए 18 मार्च को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 22 समितियों के 65 वार्डों के लिए 18 मार्च को होगा मतदान
Fri, 17 Mar 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की 45 सहकारी समितियों में प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 405 सदस्यों (संचालकों) में 23 समितियों में निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं, जबकि 22 समितियों में 66 वार्डों में 18 मार्च को सदस्य पदों के लिए मतदान होगा।मंगलवार से सहकारी समिति चुनाव की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। 18 समितियों में एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन कराया गया था, जबकि 27 समितियों में 430 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। बुधवार को नामांकनों की जांच की गई। बृहस्पतिवार को नाम वापसी की तिथि बीतने के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हुई। किसान सेवा सहकारी समिति उक्सीरायपुर, दाउदसराय, जमनाखास, खेड़ा प्रथम, बहादुरपुर खुर्द, जोया, सलामतपुर, दीपपुर, पलौला मुजाहिदपुर, पपसरा, डयोढ़ी उर्फ हादीपुर, तेलीपुरा, कर्मल्लीपुर, वैरमपुर, अल्लीपुर भूड़, गजरौला, ढकिया भूड़, भदौरा, शेरगढ़, शाहरपुर कलां, सोहरका, गारवपुर, बरतौरा में सदस्य संचालक निर्विरोध चुने गए हैं।
जिले की 45 सहकारी समितियों में 405 वार्डों में से 66 वार्ड में 18 मार्च को सदस्य संचालक पद के लिए मतदान कराया जाएगा, जबकि 23 समितियों में सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 19 मार्च को सभापति व उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा।
दीपक थरेजा, एआरकोआरपेटिव
गजरौला में 53 संचालक मंडल के सदस्यों का निर्वाचित होना तय
गजरौला। क्षेत्र में छह सहकारी समितियों पर 53 निर्वाचक मंडल के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। तिगरी में वार्ड-4 से रेवती व राजीव ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए हैं। जिसके चलते उनके बीच मुकाबला होगा। निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए दो दिन से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पति वीरेंद्र सिंह के यहां बैठक का दौर चल रहा था। जिसके चलते छह समितियों में 53 स्थानों पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में रह गए। जो निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
13 और संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय
मंडी धनौरा। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में क्षेत्र की छह समितियों में 13 और संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब कुल 31 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद अब क्षेत्र की छह समितियों में कुल 23 वार्डों में 18 मार्च को मतदान होगा।