फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Votes are being cut through fake applications on Election Commission's website, administration should take action

Amroha News: फर्जी आवेदन कर चुनाव आयोग की वेबसाइट कटवाए जा रहे वोट, कार्रवाई करे प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Votes are being cut through fake applications on Election Commission's website, administration should take action
अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर चुनाव आयोग की वेबसाइट को फर्जी आवेदन कर वोट कटवाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह चिकारा के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलेक्ट्रट पहुंचे। यहां डीएम राजेश कुमार त्यागी को शिकायती पत्र देकर बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारी चल रही है। अंतिम तिथि के समाप्त होने के बाद भी फॉर्म सात प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में आए हैं, जो की मूल मतदाताओं द्वारा नहीं भरे गए हैं। हजारों की संख्या में आई प्रारूप 7 फॉर्म में मतदाताओं को अनुपस्थित और स्थायी रूप से स्थानांतरण दिखाया गया है। प्रकरण बेहद गंभीर है, इसलिए उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी मतदाताओं का निर्वाचन नामावली में सम्मिलित रखने की कृपा करें। जिससे मतदाता अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करके स्वस्थ लोकतंत्र का हिस्सा बनकर अपनी पसंद के जनप्रतिनिधियों का चयन कर सके। इस दौरान जितेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed