फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   voters day

हम शपथ लेते हैं...बिना किसी प्रलोभन के सभी चुनावों में वोट डालेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
voters day
अमरोहा। 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर डीएम उमेश मिश्र ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कहा कि हम शपथ लेते हैं...कि बिना किसी प्रलोभन के सभी चुनावों में अपना वोट डालेंगे। वहीं पुलिस ऑफिस, लाइन और सभी थानों में भी पुलिस कर्मियों ने मतदान करने की लिए शपथ ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे रखने के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे। निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने अधीनस्थों को जागरूक करते हुए बताया कि आज ही के दिन भारतीय संविधान के निर्माताओं ने भारत निर्वाचन आयोग की नींव रखी थी। यह आयोग भारत के लोगों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वनीय निर्वाचन करवाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। लेकिन लोकतंत्र तभी सार्थक होगा जब अधिक से अधिक लोग निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह बेहद जरूरी है कि सभी मतदाता समझदारी और नैतिक आधार पर अपना मताधिकार का प्रयोग करें। अपने देश और अपने लोकतंत्र में अपना विश्वास बनाए रखें। इस दौरान एडीएम विनय कुमार सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उधर पुलिस ऑफिस, लाइन, सीओ कार्यालय और सभी थानों में भी पुलिस कर्मियों ने मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed