{"_id":"662c43e08b3a509d3b0ac4a4","slug":"voted-before-getting-married-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-117698-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी के बंधन में बंधने से पहले किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी के बंधन में बंधने से पहले किया मतदान
विज्ञापन
हसनपुर/सैदनगली (अमरोहा)। लोकतंत्र के महापर्व पर जिले में तीन जगह से उत्साहित करने वाली तस्वीर सामने आई। शादी के बंधन में बंधने से पहले दूल्हा-दुल्हन ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदान किया। उसके बाद शादी की रस्म पूरी कीं। दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजे मतदाताओं को वोट करता देख अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिली।
हसनपुर के मोहल्ला होली वाला निवासी शिवांगी अग्रवाल की शुक्रवार रात में शादी है। शिवांगी ने शादी वाले दिन लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का निर्णय लिया। वह शादी की रस्मों को पूरा करने से पहले मतदान के कर्तव्य को पूरा करने के लिए श्रीमति सुखदेवी इंटर काॅलेज मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। करीब दो माह पहले शिवांगी अग्रवाल की मां का निधन हो गया था। कोई भाई नहीं होने की वजह से शिवांगी ने खुद ही मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज भी निभाया था। शिवांगी की शादी मंडी धनौरा के रहने वाले शिवम के साथ हो रही है। उधर, हसनपुर ब्लॉक की प्रमुख ममता गुर्जर के छोटे बेटे उदित गुर्जर की शादी भी 26 अप्रैल की रात की है। शादी से पहले शाम पांच बजे दूल्हे के वेश में उदित गुर्जर ने सैदनगली में दयानंद इंटर कॉलेज में बने बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी साथ रहे। उदित की शादी गजरौला क्षेत्र के गांव छोया की रहने वाली सारिका से हो रही है। जबकि, नौगांवा सादात के गांव अलीपुर कलां निवासी जेपी सिंह दूल्हे के रूप में सजकर शुक्रवार सुबह बरात में जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करना जरूरी है। उसके बाद वह बरातियों के साथ रवाना हो गए।
हसनपुर। शादी के दिन मतदान करके कमल ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया। क्षेत्र के गांव झुंडी माफी निवासी किसान राजेंद्र के पच्चीस वर्षीय बेटे कमल की शुक्रवार को शादी थी। शादी की रस्मों के बीच कमल ने अपने गांव के मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान कमल के साथ उसके दोस्त और रिश्तेदार भी मतदान केंद्र तक कमल के साथ गए।