फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vote in any case for a strong democracy: District Magistrate

मजबूत लोकतंत्र के लिए हर हाल में करें मतदान : जिलाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vote in any case for a strong democracy: District Magistrate
जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने के लिए हर हाल में मतदान करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत रायपुर, मसूदपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि अगर हम मतदान नहीं करते हैं तो यह अपेक्षा नहीं कर सकते हैं कि हमने सही सरकार का चयन नहीं किया है। सही सरकार के लिए चयन के लिए हर हाल में मतदान करेें। ऽचाहे जो हो जाए हम मतदान अवश्य करेंगे ऽसंबंधी गीत ढोल नगाड़े की धुन के साथ चलाए गए। कहा कि आगामी 14 फरवरी को मतदान अवश्य करें। सारे काम छोड़कर मतदान करने जाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, डीसी एनआरएलएम मिथिलेश, अपर उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांव शाहपुर कला में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को बताया कि लोकतंत्र का महापर्व 14 फरवरी को है। इस दिन सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। लोकतंत्री को मजबूत बनाने के लिए मतदान बहुत जरूरी होता है। एक सच्चे नागरिक बनने के लिए मतदान में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिलाओं ने जगह-जगह लोगों से बिना किसी प्रलोभन में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस मौके पर एडीओ आईएसबी मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के वाईएमएस पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली को प्राचार्य डा.एके सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवी शाहबाजपुर गुर्जर, धनौरी खुर्द गांव पहुंचे और लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, पहले मतदान फिर जलपान आदि स्लोगन लिखे पोस्टर स्वयंसेवी अपने हाथ में लिए हुए थे। इस मौके पर प्रबंधक रियाज अहमद, प्रिया सिंह, आईबी सिंह, सानिया, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। कहा कि 14 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित करें। कहा कि अपने रिश्तेदार, परिवार, मित्र समेत कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुका है, उसको मताधिकार के प्रयोग को प्रेरित करें। वह किसी भी हाल में मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि यह रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंच कर समाप्त होगी। यहां स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह, प्राचार्य डॉ.वीर वीरेंद्र सिंह, डॉ.वीबी बरतरिया, डॉ.नवनीत विश्नोई, कार्यक्रम अधिकारी डॉ संयुक्ता देवी, नोडल प्रभारी डॉ पीयूष शर्मा, डॉ.रश्मि गुप्ता, राज किशोर शुक्ला, डॉ.राजन लाल, डॉ.हरेंद्र, डॉ.मनन कौशल, डॉ.गौरव, सत्यवीर सिंह, आभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed