फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vocational courses will be started in secondary schools

Amroha News: माध्यमिक स्कूलों में शुरू होंगे व्यावसायिक कोर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Vocational courses will be started in secondary schools
अमरोहा। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में सामान्य शिक्षा के साथ साथ अब व्यावसायिक कोर्स भी चलाने की तैयारी है। फिजिकल एजुकेशन से लेकर टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत लगभग 20 व्यावसायिक कोर्स के जरिए छात्र-छात्राओं को रोजगार के दृष्टि से निपुण किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राएं रोजगार के लिए न भटकें, खुद का रोजगार कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर व्यावसायिक कोर्स के संचालन का निर्देश पहले ही दिया था। कुछ माध्यमिक विद्यालयों में ये पाठ्यक्रम पढ़ाए भी जा रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यालय अब भी यह पाठ्यक्रम नहीं चला रहे। जिले में राजकीय, एडेड और अशासकीय कुल 406 माध्यमिक विद्यालय हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम ज्यादातर राजकीय कॉलेजों में ही चल रहे हैं। हालांकि उनमें भी कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां अभी ये पाठ्यक्रम शुरू नहीं किए गए हैं। ऐसे में इसका लाभ संंबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। कई बार छात्र-छात्राओं को कोर्स करने के लिए महानगरों आदि का रुख करना पड़ता है, इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अब यह समस्या समाप्त होने जा रही है।
विज्ञापन

अब जिन राजकीय विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम नहीं संचालित किए जा रहे थे, उनमें भी अब यह कोर्स चलाए जाएंगे। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि ज्यादातर विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम चल रहे हैं। कुछ में नहीं चल रहे हैं, उनमें भी शुरू कराने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

चलने हैं यह कोर्स
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फूड प्रॉसेसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, फिजिकल एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर आदि पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।


---------------------------
स्वरोजगार के लिए तैयार होंगे बच्चे
डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में इन पाठ्यक्रम का संचालन होने से बच्चों को बड़ा लाभ होगा। छात्र-छात्राएं यह कोर्स कर रोजगार आदि न मिलने की दशा में खुद का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। साथ ही दूसरों युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर सकेंगे। इसके अलावा कई अन्य तरह के लाभ छात्र-छात्राओं को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed