फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Viral video of young man doing bike stunt by holding one hand

Amroha News: बाइक को एक हाथ पकड़ कर घुमाते युवक का स्टंट करते वीडियो वायरल

Thu, 03 Aug 2023 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Viral video of young man doing bike stunt by holding one hand
गजरौला। चौपला चौकी के सामने युवक द्वारा बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। युवक एक हाथ से पकड़ कर स्टार्ट बाइक को चारों तरफ घुमा रहा है। उसके बराबर में युवक डांस कर रहे हैं। उसे स्टंट करते देख लोग हैरत में हैं। युवक के दूसरे हाथ में भगवा ध्वज है। जिससे यह लग रहा है कि वह शायद गंगा जल लेने जा रहा है या लेकर आ रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक स्टंट कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को देख हर कोई हैरत में है। वायरल हो रही वीडियो में एक युवक ने सफेद टी शर्ट व जींस की पेंट पहन रखी है। उसके एक हाथ में भगवा ध्वज है। युवक ने बाइक को स्टार्ट कर रखा है। जिसे वह एक हाथ से पकड़ कर बड़ी तेजी से चारों तरफ घुमा रहा है। उसके साथी युवक डांस कर रहे हैं। इस दौरान कह रहे हैं कि जिंदगी ऐसी जियो कि मौत भी कभी सामने आए तो वह भी शरमाए कि मैं किस बादशाह को लेने आई हूं। वीडियो रात में किसी समय का है। पूरा चौपला रोशनी से जगमग है। हैरत की बात यह है कि हर समय व्यस्त रहने वाली चौकी पर पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं, लेकिन स्टंट कर रहे युवक को रोकने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्टंट की घटना 30 जुलाई की है। स्टंट करने वाले आरोपी पवन पुत्र ऋषिपाल निवासी भीकनपुर शुमाली को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed