{"_id":"6866e43d85272992b10e727c","slug":"viral-video-of-guretha-nandi-vihar-turns-out-to-be-old-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-143002-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुराना निकला गुरेठा नंदी विहार का वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुराना निकला गुरेठा नंदी विहार का वायरल वीडियो
Fri, 04 Jul 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आदमपुर में बुधवार को ट्रैक्टर से दो मृत गोवंशीय पशुओं को घसीटते के वायरल वीडियो को बीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में पुराना बताया है। बीडीओ गंगेश्वरी ने बृहस्पतिवार को मामले की रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। वायरल वीडियो की जांच सीडीओ ने बीडीओ गंगेश्वरी को मामले की जांच सौंपी थी। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
बुधवार को हसनपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक ट्रैक्टर के पीछे मृत गोवंशीय पशुओं को घसीटकर ले जाया जा रहा है। वायरल वीडियो गुरेठा स्थित नंदी विहार से संबंधित बताया जा रहा था। बताया जाता है कि इससे पहले भी वहां कई बार इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं। वीडियो वायरल होने डीएम ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने मामले की जांच बीडीओ गंगेश्वरी अश्वनी कुमार को दी थी। जिस पर बीडीओ ने मामले की जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को सीडीओ को सौंप दी।
बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं। बीडीओ ने वायरल वीडियो को भी पुराना बताते हुए कहा है कि पहले भी वायरल वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
गुरेठा नंदी विहार की जिम्मेदारी संभाल रहे चार गांव के प्रधान
गुरेठा स्थित नंदी विहार की जिम्मेदारी फिलहाल चार गांव पथरा मुस्तकम, मुबारिजपुर, गुरेठा व देहरी खादर के ग्राम प्रधानों को दी गई है। इससे पहले इस नंदी विहार के संचालन की जिम्मेदारी एक एनजीओ को दी गई थी। जिसके द्वारा लापरवाही बरतने पर उससे इस नंदी विहार के संचालन की जिम्मेदारी वापस लेकर चार ग्राम पंचायतों को दी गई थी। इसके बाद एनजीओ संचालक द्वारा इस तरह के वीडियो वायरल किए थे। जिसके बाद मामले में तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
वायरल वीडियो की जांच बीडीओ गंगेश्वरी को सौंपी गई थी। जिनकी रिपोर्ट मिल गई है। वीडियो पुरानी है। नंदी विहार में सुरक्षा व निगरानी के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। - अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ