फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vipin became the state president of All India Consumer Panchayat

Amroha News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष बने विपिन

Mon, 23 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 23 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vipin became the state president of All India Consumer Panchayat
अमरोहा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में प्रांत व जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई। विपिन गुप्ता प्रांत अध्यक्ष व पीतांबर शर्मा सचिव बने तो महाराज सिंह को जिलाध्यक्ष व अभिनय यादव को जिला सचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आवास विकास प्रथम में एक निजी स्कूल में संगठन की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सबनीस दिवाकर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्राहक समाज को सामाजिक समस्याओं से निजात दिलाना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण समेत पांच परिवर्तन पर चर्चा की गई। बताया कि हमें पौधे लगाकर, महिलाओं को सशक्त बनाकर, पंच परिवर्तन के सूत्र को अपना कर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना होगा। इससे ही संगठन का उद्देश्य पूर्ण होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र संगठन मंत्री लाखन सिंह ने प्रांत अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सचिव पीतांबर शर्मा, सह सचिव नरेंद्र त्यागी, प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा, पर्यावरण आयाम संयोजक आलोक परमार, प्रांत विधि संयोजक विनीत भटनागर, प्रांत विधि सह संयोजक नवीन कुमार त्यागी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंका झा, प्रांत उपाध्यक्ष भूपेश त्यागी, अमरीश गोयल को मनोनीत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, लक्ष्मी चंद्र शर्मा, अंकित गर्ग, नरेंद्र त्यागी, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. प्रेमलता तिवारी, तिलक राज चौहान मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनको मिला जिला कार्यकारिणी में स्थान
अमरोहा। प्रांत के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिला अध्यक्ष महाराज सिंह एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री वरुण त्रिवेदी, जिला सचिव अभिनय यादव, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत गौतम को मनोनीत किया गया।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed