फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Violence in the vicinity of throwing money during nikah

निकाह के दौरान रुपये फेंकने को लेकर घरातियों-बरातियों में जूतम-पैजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Violence in the vicinity of throwing money during nikah
जोया (अमरोहा)। निकाह के दौरान रुपये फेंकने को लेकर घराती-बरातियों में जूतम-पैजार हो गई। जमकर बेल्टें चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। दोबारा से पिटाई होने के डर से बरातियों में दहशत बनी रही। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन और बरातियों को विदा किया गया। मारपीट की घटना के शादी समारोह में एक घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली के जोया कस्बे में एक बैंक्वेट हाल का है। यहां पर धनौरा क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। शाम तक शादी की सभी रस्में सकुशल निपट रहीं थी। लेकिन शाम के समय निकाह के दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने रुपये फेंकने शुरू कर दिए। जिसे लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में घराती-बराती पक्ष के लोगों को मारपीट शुरू हो गई। जमकर बेल्टें चलीं। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग चोटिल हो गए। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया। लेकिन दूल्हे पक्ष ने विदाई के समय झगड़े की आशंका जाते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी। लिहाजा पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन और बरात को बैंक्वेट हाल से बिदा किया गया। झगड़ा होने से शादी समारोह में घंटेभर अफरातफरी का माहौल बना रहा। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया की मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed