{"_id":"6750bd2eb1183c128904241a","slug":"villagers-upset-due-to-closure-of-road-due-to-construction-of-ganga-expressway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1014-130282-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान
Thu, 05 Dec 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण दो गांवों के बीच का रास्ता बंद हो गया है। जिससे किसानों, ग्रामीण और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत बिजनौरा के प्रधान हेमराज सिंह, ग्राम पंचायत पुटसल के प्रधान अनिल कुमार ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम को एक प्रार्थनापत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के चलते गांव पुटसल और चक गुलाम अंबिया के बीच का रास्ता बंद हो गया है। जिससे किसान अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर अंडरपास बनवाने की मांग की। इस मौके पर दिनेश कुमार, गुड्डू, सतीश, जसराम, वीर सिंह, मनोज, बालवीर आदि मौजूद रहे।