फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers, terrified of Ganga's cutting, protest at the Collectorate

गंगा के कटान से घबराए ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers, terrified of Ganga's cutting, protest at the Collectorate
गंगा के कटान से घबराए गंगानगर के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गंगा के तेजी से कटाने करने की बात कही। साथ ही गंगा के कटान को रोकने और पुलिस-पीएसी की मदद से होने वाले नुकसान को रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगानगर के ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने कहा कि गंगा के तेज पानी की रफ्तार के कारण गांव में तेजी से मिट्टी का कटान हो रहा है। जिसके चलते गंगानगर वासियों को जान माल का खतरा बना हुआ है। रात को जाग कर पैहरा देना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षति से बचाए जाने के लिए सहायता की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी शिकायत की गई। बावजूद इसके प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। इस दौरान सोमपाल, उदवीर, कुवंरपाल, राजेंद्र, मगूला, देवेंद्र, उमेश, गेर्वधन, लोकेश, महेश, विजय सिंह, रोहताश सिंह, हुकूम सिंह, लीलू सिंह, बलराज सिंह आदी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed