फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers surround the thieves who were stealing

भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने घेरा, थाने पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers surround the thieves who were stealing
मंडी धनौरा। रविवार की रात्रि भैस चोरी कर ले जा रहे चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान पशु चोर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने इस सम्बंध में एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

गांव जलीलपुर मुंगरा निवासी राजेन्द्र सिंह सिंह की पशुशाला में बंधी दो भैसों को अज्ञात पशु चोरों ने खोल लिया। एक भैंस को चोरों ने गाड़ी में चढ़ा लिया। जब वह दूसरी भैंस को गाड़ी में चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे तो अचानक दूसरी चोरी की गई भैंस भागने लगी। जिसकी आहट से राजेन्द्र सिंह की आंख खुल गईं। उन्होंने पशु चोरों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित होना शुरू हो गए। ग्रामीणों को देख चोर गाड़ी लेकर भागने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी और चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव जटपुरा शुमाली गांव के नजदीक ग्रामीणों द्वारा चोरों को घेरे जाने पर ग्रामीणों ने फायरिंग शुरू कर दी। यहां एक पशु चोर की पहचान की है। पीड़ित ने इस संबंध में में असलम नाम के व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को तहरीर दी है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed