फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   villagers stop survey of jungle

प्रधान व ग्रामीणों ने जंगल का सर्वे रुकवाया, हंगामा

Thu, 25 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 25 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
villagers stop survey of jungle
forest fire - फोटो : Amar Ujala
बिहारीपुर में वन विभाग के जंगल पर सर्वे कर रही टीम को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने रोक दिया। राजस्व लेखपाल की मौजूदगी में सर्वे कराए जाने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि सर्वे टीम ने करीब 28 हेक्टेयर यानी साढे़ चार सौ बीघा जंगल को अवैध कब्जायुक्त दर्शाते हुए जमीन पर निशान भी लगा दिए।
विज्ञापन


अभी और भी सर्वे कार्य बाकी है। माफिया के हड़काने पर वन अफसरों को सर्वे कार्य बीच में ही छोड़कर बैकफुट पर आना पड़ा। जंगल पर कब्जे में माफिया के राजस्व लेखपालों से भी मिलीभगत के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन


हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के जंगल में करीब छह हजार बीघा वन विभाग का जंगल है। इसमें से करीब 1350 बीघा जंगल पर माफियाओं ने कब्जा जमा रखा है। उधर, गांव जेबड़ा ऐतमाली के करीब चार हजार बीघा जंगल में से तीन सौ से अधिक बीघा जंगल पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल की भूमि पर  कब्जा कर फसलें उगाई जा रही हैं। जंगल पर अवैध कब्जे का मामला अमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से उठाया तो वन अफसरों की नींद उड़ गई। अफसरों ने बार-बार मौके पर पहुंचकर मुआयना करने का मन बनाया, लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर लापरवाही की जाती रही है। बुधवार को बिहारीपुर के जंगल में सर्वे टीम वन विभाग के जंगल का सर्वे करने पहुंची थी।

यहां पर 28 हेक्टेयर यानी करीब साढे़ चार सौ बीघा जंगल पर अवैध कब्जे की पुष्टि करते हुए निशान भी लगा दिए गए। इस बीच बिहारीपुर का ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गया और सर्वे को गलत ठहराते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि वन विभाग की टीम का सर्वे स्वीकार नहीं किया जाएगा।


राजस्व लेखपालों के बगैर सर्वे नहीं हो सकता है। फोन पर माफियाओं के हड़काने पर अफसर बैकफुट पर आ गए और उन्हें सर्वे कार्य बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। इससे यह तो साफ होता है कि वन विभाग के जंगल पर वन अफसरों के अलावा राजस्व लेखपाल भी कटघरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed