{"_id":"6637e7f3f5c210f3c904f346","slug":"villagers-ran-away-after-seeing-leopard-panic-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118112-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेंदुआ देख उल्टे पांव भागे ग्रामीण, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेंदुआ देख उल्टे पांव भागे ग्रामीण, दहशत
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब नौगांवा सादात क्षेत्र के मूंढ़ाखेड़ा गांव के जंगल में तेंदुआ देखा गया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीण उल्टे पांव भाग निकले। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तभी तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। बड़ी संख्या लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ गायब हो गया।
शनिवार की रात गांव के रहने वाले नूर मोहम्मद और फुरकान अली ट्यूबवेल चलाने खेत पर जा रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते पर तेंदुए को खड़ा देखा। तेंदुआ को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। दोनों लोग उल्टे पांव में भाग निकले और गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था। लेकिन लोगों के शोर शराबे के बीच तेंदुआ वहां से भाग निकला। जिसके बाद ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। डीएफओ एसपी सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। इससे पहले भी तेंदुआ कई गांव में देखा जा चुका है।
-- --