फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers held hostage to the team of Food Safety Department who arrived to collect samples

नमूने लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers held hostage to the team of Food Safety Department who arrived to collect samples
कुआखेड़ा में भाकियू द्वारा खाद्य विभाग की टीम को ग्रामीणों द्वारा घेरने पर हाथ जोड़कर माफ मांगत? - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा/कुआंखेड़ा(अमरोहा)। दीपावली आदि त्यौहारों पर मिलावटी मिठाई व खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए नमूना लेने आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया। टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों पर आए दिन अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने जमकर हंगामा काटा। दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी। ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा बंधक बनाए जाने पर टीम में शामिल लोग बुरी तरह घबरा गए। बाद में चेतावनी देकर उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मंगलवार की दोपहर ग्राम कुआंखेड़ा में कुछ दुकानदारों के यहां नमूने लेने पहुंच गई। टीम को देखकर दुकानदारों में रोष फैल गया। दुकानदारों ने वहां आई टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को भी फोन कर दिया। भाकियू टिकैत की युवा इकाई के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। भाकियू कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने के बाद दुकानदारों ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी आए दिन नमूने लेने का भय दिखाकर उनसे अवैध वसूली करते हैं। एक दुकानदार का 25 दिन पहले ही सैंपल लिया गया था। दुकानदारों के आरोपों को सुन कर ग्रामीण व भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने टीम में शामिल लोगों को बंधक बना लिया। ग्रामीण व भाकियू कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर टीम के हाथ पांव फूल गए। टीम में शामिल अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर स्वयं को उनके कब्जे से मुक्त कराया। टीम द्वारा नोट किए गए नाम पते का कागज भी फाड़ दिया गया। भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि दुकानदारों का उत्पीड़न किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता का कहना है कि टीम रूटीन में चेकिंग करती है। त्यौहार के मौके पर विशेष सावधानी बरती जाती है। दुकानदारों को अधिक रंग व चांदी आदि के वर्क नहीं लगाने के बारे में जानकारी देने के लिए टीम गांव कुआखेड़ा गई थी। दुकानदारों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम के समझाने पर दुकानदार समझ गए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकानदार को लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

कुआखेड़ा में खाद्य विभाग की टीम को घेरे भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीण।  संवाद

कुआखेड़ा में खाद्य विभाग की टीम को घेरे भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीण। संवाद- फोटो : DHANAURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed