Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers grappling with ground-level realities amidst political promises

Amroha News: सियासी वादों के बीच जमीनी हकीकत से जूझ रहे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers grappling with ground-level realities amidst political promises
आदमपुर/ढबारसी। चुनावी माहौल बनते ही विकास के बड़े-बड़े वादों की झड़ी लग जाती है, लेकिन ढबारसी न्याय पंचायत के गांवों की जमीनी तस्वीर कुछ और ही बयां करती है।
विज्ञापन

ढबारसी, सांथलपुर और आदमपुर सहित आसपास के गांवों की पड़ताल में लोगों ने नए वादों के बजाय पुरानी और लंबित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। ढबारसी में पानी की टंकी बनने और पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक कनेक्शन न पहुंचने से पेयजल संकट बना हुआ है। कई रास्तों पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। ढबारसी व आदमपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। ग्रामीण बेहतर इलाज, उच्च शिक्षा और सुरक्षित आवागमन की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, किसान गन्ने का समय पर भुगतान, छुट्टा पशुओं से फसल बचाव, खाद-बीज की उपलब्धता और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की मांग कर रहे हैं, जबकि महिलाएं पेंशन और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर उम्मीदें जता रही हैं।
विज्ञापन




किसान और रोजगार
-गन्ना भुगतान में देरी न हो।
-छुट्टा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा मिले।
-किसानों को समय पर खाद और बीज की उपलब्धता हो।
-युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार व कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं।
-मनरेगा में नियमित काम मिले और मजदूरी का भुगतान समय से किया जाए।



बुनियादी सुविधाएं
-जर्जर संपर्क मार्ग और गांवों के बीच की टूटी सड़कों को ठीक कराया जाए।
-जलभराव से निजात मिले और नालियों की नियमित सफाई हो।
-पेयजल की सुचारू उपलब्धता हो और खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाए।
-बिजली कटौती पर रोक लगे और सिंचाई के लिए पर्याप्त आपूर्ति मिलनी चाहिए।
-गांवों में खेल के मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था होनी चाहिए।



स्वास्थ्य और शिक्षा
-हर गांव में स्वास्थ्य केंद्र खुलना चाहिए।
-स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हो।
-क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना हो।
-छात्राओं के लिए परिवहन की विशेष व्यवस्था की जाए।



ढबारसी न्याय पंचायत व उसमें आने वाले सभी गांव हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं, जहां भाजपा के महेंद्र खड़गवंशी विधायक हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों ने खूब वादे किए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद समस्याओं के निस्तारण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्याय पंचायत ढबारसी में शामिल गांव:
ढबारसी, सांथलपुर, सांथलपुर मढैया, सांथलपुर अधेक, सांथलपुर चक व प्रेमनगर, दूल्हेपुर, बुखारीपुर, चंदनकोटा, पांडली, दरियापुर तुगन, तिगरिया नादिरशाह, ओगारपुर, कोकापुर, कोकापुर की मढैया, शीतला सराय, बागड़पुर छोईया, आदमपुर, आशकपुर, मासकपुर, बहादरपुर मझरा, शांतिनगर, शहबाजपुर ढोला, हयातपुर, पीतमपुर आदि गांव शामिल हैं।



लोगों के बयान
-सांथलपुर से रहरा को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर है और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। मार्ग बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। — जगत कुमार खड़गवंशी, सांथलपुर


-सांथलपुर गांव में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की स्थिति है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार मांग के बावजूद जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका जल्द समाधान होना चाहिए। — रामपाल प्रजापति, सांथलपुर

-गांव में मुख्य मार्ग की हालत दयनीय है, जिससे रोजाना स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।- — बुद्धसैन प्रजापति, सांथलपुर


-आदमपुर में थाने के सामने से होते हुए गांव को जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर अवस्था में है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, इसका जल्द समाधान कराया जाए। — राजेंद्र खड़गवंशी, आदमपुर

-गांव ढबारसी से भीमा सुल्तानपुर को जोड़ने वाला मार्ग बुरी तरह जर्जर है और उस पर जलभराव की स्थिति है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। — राजकुमार सैनी, ढबारसी


-गांव ढबारसी में कलाबाज वाले मोहल्ले का रास्ता कीचड़ व जर्जर अवस्था में है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। — मुकेश कुमार, ढबारसी





क्या बोले विधायक
-मैंने अपनी विधानसभा के गांवों में सड़कें, नालियां और प्रकाश व्यवस्था को लेकर अनेक कार्य कराए हैं। कुछ कार्य अब भी निर्माणाधीन हैं। जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। — महेंद्र खड़गवंशी, भाजपा विधायक हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed