फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers from Kamelpur raised their voices in protest at the Collectorate, demanding the removal of a liquor shop.

Amroha News: शराब की दुकान हटवाने के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे कमेलपुर गांव के लोग

Tue, 07 Jul 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers from Kamelpur raised their voices in protest at the Collectorate, demanding the removal of a liquor shop.
अमरोहा। कमेलपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गांव में धनौरा कमेलपुर मार्ग पर आबादी व शिवमंदिर के पास सरकारी देशी शराब की दुकान है। शराब की दुकान के आसपास चार कैंटीन संचालित हैं। आरोप है कि सुबह ही 6 बजे शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। लोग शराब पीकर आसपास के घरों में घुस जाते हैं। दिन में महिलाएं अकेले रहती है। अशलील हरकत करते हैं। गांव के युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव से शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सविता, सुनीता, जितेंद्र सिंह, शिक्षा, रीता, मीना सिंह प्रशासक, रेखा, पूनम, मोहर सिंह, ओमवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed