{"_id":"602e0c5b348be73cf675da2d","slug":"villagers-demolish-house-of-murder-accused-after-kidnapping-boy-tabish-for-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: फिरौती के लिए अपहृत ताबिश की हत्या से गांववालों में रोष, हत्यारोपी के घर में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: फिरौती के लिए अपहृत ताबिश की हत्या से गांववालों में रोष, हत्यारोपी के घर में की तोड़फोड़
Thu, 18 Feb 2021 12:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी के घर में भीड़ ने की तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
अमरोहा से अपहरण किए गए ताबिश के हत्यारोपी के घर में गांववालों ने तोड़फोड़ की। इसको लेकर गांववालों में काफी रोष है। हालांकि, हत्यारोपी पकड़ लिए गए हैं। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह हत्यारोपी समीर के मकान में घुसकर तोड़फोड़ की। भीड़ गांव में अभी जमा है। इसके बाद लोगों ने पुलिस से केस खोलने की मांग की है। पुलिस ने उन्हें बताया कि वह केस बुधवार को ही खोल चुकी है।
बता दें कि आरोपियों ने बच्चे की बुधवार को हत्या कर दी थी। उसका शव मस्जिद में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। भीड़ को देखते हुए मस्जिद के गेट को बंद कर दिया गया था। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव से किराना व्यापारी के पांच वर्षीय बेटे ताबिश का मंगलवार की देर शाम अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने लेटर लिखकर तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
पूरे रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर 20 लाख नकद और दस लाख के जेवरात मांगे थे। साथ ही पुलिस या अन्य परिजनों को जानकारी देने पर मासूम की हत्या करने की धमकी दी थी। अपहरण की घटना के बाद पुलिस और परिजनों में हड़कंप मचा गया था। रात में पुलिस ने मुआयना कर फिरौती लेटर को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह एसपी सुनीति और सीओ सिटी विजय कुमार राना ने मुआयना किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही थी। इसी बीच बुधवार को बच्चे की हत्या कर दी गई।