फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers are terrified by drones flying in the sky

Amroha News: आसमान में उड़ रहे ड्रोन से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers are terrified by drones flying in the sky
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव भदौरा में चार दिनों से आसमान में उड़ रहे ड्रोन से ग्रामीणों को दहशत है। लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। लोगों को शक है कि चोर ड्रोन उड़ाकर रेकी कर रहे है।
गांव भदौरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार रात आबादी से बाहर खेतों पर रह रहे लोगों ने आसमान में ड्रोन जैसी एक उड़ती हुई आकृति देखी। उसके पास दो अज्ञात लोगों को भी खड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने दोनों को आवाज लगाई दो वह जंगल की ओर भाग गए। इस पर ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। करीब आंधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने खेतों में ग्रामीणों के साथ संदिग्धों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इस दौरान हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

उधर पास के गांव सकतपुर व अन्य में भी पिछले चार दिनों से आसमान में ड्रोन देखने की जानकारी मिली है। गांव के कृष्ण कुमार शर्मा ने प्रशासन से गांव के ऊपर ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव के मुरारी प्रजापति, अजय कुमार, कपिल सैनी, विनीत कुमार, उमेश कुमार, ठाकर सिंह, रोहित सिंह, देवराज सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, राहुल कुमार आदि ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed