{"_id":"6998cddb97c2ab170d007efd","slug":"villagers-are-suffering-due-to-negligence-of-the-responsible-people-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-157858-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिम्मेदारों की अनदेखी का दंश झेल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिम्मेदारों की अनदेखी का दंश झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत मोहसनपुर से पपसरी खादर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आगे चलकर जनपद बिजनौर के दरबड़ ठेठ गांव सहित अन्य गांवों को जोड़ता है, जिससे इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
तहसील के खादर क्षेत्र में स्थित ग्राम मोहसनपुर व पपसरी खादर के बीच मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है। मुख्य मार्ग पर जलभराव व कीचड़ से भरा हुआ है। रोजाना सैंकड़ों लोग गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। यह मार्ग आगे चलकर जनपद बिजनौर के दरबड़ ठेठ गांव को जोड़ता है। खादर क्षेत्र के तमाम लोग इस मार्ग से ही जनपद बिजनौर को जाते हैं। ग्र्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग को बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। महिलाओं का कहना है कि गंदे पानी से होकर गुजरना उनकी नियति बन चुकी है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। शुक्रवार को गांव की महिलाओं व लड़कियों ने मार्ग की मरममत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव के मुख्य मार्ग की हालत काफी खराब है। पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहता है। गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। अलका छात्रा
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कई सालों से मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। कोई सुनवाई को तैयार नहीं है। सड़क के दोनों ओर नाला बन जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। अब अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से उम्मीद करना ही छोड़ दिया है। कमला देवी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मोहसनपुर से पपसरी खादर को जाने वाले मार्ग की हालत की जानकारी सभी को है। लेकिन कोई ग्रामीणों की सुध लेने को तैयार नही है। यह मार्ग बिजनौर जनपद को जोड़ता है। प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। आशा देवी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आजादी के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों की स्थिति में काेई सुधार नहीं है। कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर इस मौसम में भी पानी भरा हुआ है। बरसात के मौसम में इस मार्ग की कल्पना की जा सकती है। विमला देवी
-- -- -- -- -- -- -- --
यह मार्ग लोक निर्माण विभाग का है। बीते चार साल से विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है। नाले का निर्माण नहीं होने की वजह से मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहता है। हरिश्चंद्र ग्राम प्रधान, मोहसनपुर