{"_id":"671169d0da2d9eb3b00465a4","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-a-road-roller-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-127801-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोड रोलर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोड रोलर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)।
ढबारसी मार्ग पर पुलिया के पास रोड रोलर की चपेट में आकर बाबू सिंह (50) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात 7:30 वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में वह सड़क का निर्माण कर रहे रोड रोलर की चपेट में आ गए। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाकर शांत कराया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर निवासी बाबू सिंह बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव फत्तेपुर अधेक में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वह नाई का काम करते थें। देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। ढबारसी मार्ग पर मध्य गंगा नहर की पुलिया के पास जर्मन तकनीक से बन रही सड़क के काम में रोड रोलर लगा है। जिसकी चपेट में आकर बाबू सिंह की ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण कर रहे मजदूर भाग गए। पुलिस ने शव को रहरा सीएचसी भेज दिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने ढबारसी-आदमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे के बाद खुलवाया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।