फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   villager died by electric power in amroha

शटडाउन के बाद भी छोड़ी बिजली, ग्रामीण की मौत

Sat, 10 Mar 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी।
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी। Updated Sat, 10 Mar 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
villager died by electric power in amroha
ढबारसी में करंट से युवक की मौत के बाद थाने के बाहर परिजनों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजलीघर के ग्राम तिगरिया नादिरशाह में शटडाउन लेकर एचटी लाइन का तार जोड़ते समय ग्रामीण करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हादसे की भनक लगते ही कर्मचारी बिजली घर बंद कर भाग गए। 
विज्ञापन

   गुरुवार को भूसे से भरे ट्रक से ढबारसी से तिगरिया नादिरशाह गांव को जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। ग्रामीणों ने बताया कि टूटे हुए तार को जोड़ने के लिए कई बार संपर्क किया लेकिन शाम तक कोई लाइनमैन तार जोडने नहीं पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंच कर लिखित में शटडाउन लेकर खुद ही तार जोड़ने के लिए जुट गए। तार जोडने के लिए दीपक पुत्र नन्हुआ (26) खंभे पर चढ़ गया। 
विज्ञापन

  इस दौरान किसी कर्मचारी ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। करंट की चपेट आकर दीपक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर थाना आदमपुर के गेट पर बेठ गए। हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। जिस पर थाना प्रभारी अजीत रौरिया ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed