फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video of taking bribe goes viral, Inspector suspended

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

भूमि की पैमाइश कराने राजस्व टीम के साथ जाने के नाम पर दरोगा द्वारा पांच हजार की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। लेकिन उसमें हंगामा होने की स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस की भी आवश्यकता है। दूसरे वीडियो में रुपयों को हाथ में लेकर दरोगा तखत के गद्दे के नीचे रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Video of taking bribe goes viral, Inspector suspended

विस्तार

भूमि की पैमाइश कराने राजस्व टीम के साथ जाने के नाम पर दरोगा द्वारा पांच हजार की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ जांच बैठाई गई है। जांच सीओ हसनपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमाठीकरी के प्रधान पति राजवीर सिंह का कहना है कि गांव में एक भूमि की पैमाइश होनी है। राजस्व टीम पैमाइश के लिए तैयार है। लेकिन उसमें हंगामा होने की स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस की भी आवश्यकता है। हल्का दरोगा से पैमाइश के लिए साथ चलने के लिए कहा था। आरोप है कि दरोगा ने दस हजार की डिमांड की थी। 25 सितंबर को पांच हजार रूपए देते हुए उसका वीडियो तैयार कर लिया। हालांकि चार-चार सेकेंड के तीन वीडियो तैयार हुए। जिसमें एक वीडियो में प्रधान बातें करते हुए नोट गिन रहा है।
विज्ञापन

दूसरे वीडियो में रुपयों को हाथ में लेकर दरोगा तखत के गद्दे के नीचे रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद भी दरोगा पैमाइश कराने नहीं गए। आरोप है कि बिना रिश्वत के दरोगा कोई काम नहीं करते। इसलिए उनकी वीडियो बनाई गई और वीडियो वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दरोगा दिनेश कुमार बालियान को निलंबित कर दिया है। सीओ सतीशचंद पांडेय द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा द्वारा रिश्वत लेने से संबंधित वीडियो वायरल होने मामले में सीओ हसनपुर सतीशचंद पांडेय से कराई गई जांच के आधार पर दरोगा दिनेश कुमार बालियान को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। निलंबन की अवधि में दरोगा पुलिस लाइन से संबद्घ रहेंगे। -आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed