फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   very hot sun

Amroha News: नौतपा में खूब तपा सूरज, आखिरी दिन भी दिखाए तेवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
very hot sun
अमरोहा। नौतपा में आसमान में जमकर आग बरस रही है। रविवार को आखिरी दिन भी गर्मी के तेवर खासे तल्ख रहे। हालांकि, शनिवार को आई आंधी व आसमान में बादल छाने के बाद तापमान 44 से 42 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन गर्मी में कमी नहीं हुई। दिन बढ़ने के साथ सूरज की तपिश आर गर्म हवा लोगों को परेशान करती रही। दोपहर से लेकर शाम तक उमस से लोग पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन

25 मई को नौतपा की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद तापमान में लगातार उछाल मारता रहा। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रात में भी 36 तक पहुंचा। भीषण गर्मी से लोग बिलबिला रहे हैं। लगातार नौ दिन से शरीर को झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। यह नहीं गर्मी ने कई साल पुराने रिकार्ड तोड़ दिए। शनिवार को भी तापमान 44 डिग्री रहा। हालांकि, देर शाम आंधी और बादल छाने से कुछ राहत मिली। लेकिन रविवार को दिन बढ़ने के साथ गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। 12 बजे के बाद तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। दोपहर में भीषण गर्मी के साथ गर्म हवा लोगों को परेशान करती रही। शाम तो चार बजे के बाद उमस के चलते घरों में रहना मुश्किल साबित हुआ। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि नौतपा रविवार को समाप्त हो गया है, लेकिन आने वाले कुछ दिन गर्म परेशान करेगी। लेकिन, जल्द ही मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

-------
नौपता के दिनों में तापमान
25 मई 42 डिग्री
26 मई 44 डिग्री
27 मई 44 डिग्री
28 मई 45 डिग्री
29 मई 45 डिग्री
30 मई 45 डिग्री
31 मई 44 डिग्री
1 जून 44 डिग्री
2 जून 42 डिग्री
-------
जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार 19 मरीज भर्ती
गर्मी के ताप से लोगों की सेहत लगातार बिगड़ रही है। हर दिन लोग बुखार और डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। विशेषकर बच्चों पर अधिक असर पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के वार्ड में रविवार को 8 मरीज बुखार तो 11 डायरिया के भर्ती रहे। 11 में से 7 बच्चे शामिल हैं। चिकित्सा अधीक्षक कहना है कि मरीजों उचित इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed