फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Verification will be done again in PM housing scheme, 21 officers will be given responsibility

Amroha News: पीएम आवास योजना में फिर होगा सत्यापन, 21 अफसरों को जिम्मेदारी

Thu, 15 May 2025 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Verification will be done again in PM housing scheme, 21 officers will be given responsibility
अमरोहा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों के चयन के लिए पुन: सत्यापन किया जाएगा। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद डीएम ने इसके लिए जिला स्तरीय 21 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद निकायों में पोर्टल पर अपलोड किए गए 2140 आवेदकों का फिर से सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। योजना में एक आवास पर तीन किस्तों में लाभार्थियों को ढाई लाख की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त 50 हजार, दूसरी 1.5 लाख और अंतिम 50 हजार की है। जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से पात्रों की सूची तैयार कराकर मुख्यालय भेजी जाती है। जिसके बाद अनुदान दिए जाने की प्रक्रिया शुरू होती है। योजना में पहली बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में जिलेभर में करीब 16800 आवेदन किए हैं। अमरोहा नगर पालिका में आवेदकों की संख्या सबसे अधिक 9910 है जबकि, नौगांवा सादात में सबसे कम आवेदक 89 हैं। आवेदन के बाद निकायों में सत्यापन का कार्य किया गया था। जिसमें 3691 आवेदकों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया, जो पात्र पाए गए हैं। लेकिन लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद डीएम ने फिर से सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से न चूक जाए, इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने अपात्रों को लाभ मिलने की गुंजाइश कम करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को पुन: सत्यापन की जिम्मेदारी है। जो 2140 आवेदकों का फिर से सत्यापन करेंगे। डिप्टी कलक्टर व प्रभारी अधिकारी डूडा ब्रजपाल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पुन: सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इनको सौंपी गई जिम्मेदारी

अमरोहा निकाय के लिए बीईओ सोनू कुमार, डीपीओ राकेश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी ए के सिंह, डीएचओ संतोष कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिखा शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन, बछरायूं के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, धनौरा नगर पालिका के कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश, गजरौला नगर पालिका के लिए बीईओ नगरीय आरती गुप्ता व डीपीआरओ पारूल सिसोदिया, बीईओ हसनपुर व जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, नगर पंचायत जोया के लिए एक्सईएन जल निगम शहरी आकाश त्यागी, नौगांवा के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी बबलू कुमार, सैदनंगली के लिए उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, उझारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी व डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed