फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles will start running on the highway from this afternoon

Amroha News: आज दोपहर से हाईवे पर दौड़ने लगेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will start running on the highway from this afternoon
अमरोहा। सावन माह के चौथे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही शनिवार रात से हाईवे पर कार व बाइक समेत छोटे वाहनों का भी संचालन बंद करा दिया गया। रविवार को भी हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे गुजरे। सभी कार, बसों व अन्य छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गाें से गुजारा गया। अब सोमवार दोपहर दो बजे से हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सावन माह के प्रत्येक सोमवार कांवड़ियों की जत्थे बड़ी संख्या में हाईवे समेत अन्य मार्गों से गुजरते हैं। चौथे सोमवार के चलते शनिवार के बाद रविवार को भी कांवड़ियों की रेला उमड़ा रहा। बता दें कि मुरादाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं के हजारों से भक्त गंगाजल लेने ब्रजघाट आते हैं। जो शुक्रवार से लेकर सोमवार तक गुजरते हैं। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर रखा है। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के वाहन चलाए जाते हैं, जबकि, दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है। सावन के चौथे सोमवार को लेकर शनिवार से ही बड़े वाहनों के बाद कार समेत अन्य छोटे वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार के चलते रविवार हाईवे पूरी तरह कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहा। बताया कि जलाभिषेक के बाद सोमवार दोपहर बजे से हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। पुलिस को पूरी तरह अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed