{"_id":"66db934bb54d773ad20e0554","slug":"vehicles-will-speed-up-on-ganga-expressway-before-kumbh-mela-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-125188-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुंभ मेले से पहले रफ्तार भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुंभ मेले से पहले रफ्तार भरेंगे वाहन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रयागराज में शुरू होने वाले कुंभ मेले से पहले वाहनों के रफ्तार भरने की उम्मीद हैं। जिले में मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से चल रहा है। अब तक 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 2025 में प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ मेले से पहले काम पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण 18 दिसंबर, 2021 को शुरू हुआ था। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर जिले में किया था। इसका निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हसनपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से यह गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। जिले में इसकी लंबाई 23.6 किलोमीटर और चौड़ाई 120 मीटर रहेगी। अब तक करीब 18 किलोमीटर सड़क बनकर तैयार हो चुकी हैं। इसके अलावा गांव पिपलौती, रूखालू, उझारी, कुआडाली और मिर्जापुर के पास अंडरपास बनकर तैयार हो चुका है। इनके नीचे से वाहनों का भी आवागमन हो रहा है।
मंगरौला में फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर रेलिंग का कार्य चल रहा है। इसके अलावा यहां पर टी प्वाइंट बनाने के लिए फ्लाईओवर के दोनों साइड में सड़क निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे चालू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी कम हो जाएगा। मेरठ से प्रयागराज और प्रयागराज से मेरठ तक का सफर सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
समय सीमा में काम पूरा कराने पर जोर
मेरठ और प्रयागराज के बीच 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है। ताकि दिसंबर के अंत तक एक्सप्रेस-वे चालू हो सके। अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील क्षेत्र में काम समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। - सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर
कब है प्रयागराज में महाकुंभ
हसनपुर के पंडित विपिन शास्त्री ने बताया कि गुरु के वृषभ में रहने के दौरान जब सूर्य और चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब प्रयागराज का महाकुंभ शुरू होता है। साल 2025 में यह संयोग 13 जनवरी को बनेगा। 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज महाकुंभ प्रारंभ होगा, जो 26 फरवरी 2025 तक यह मेला लगेगा।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
अकबरपुर शर्की, कुआ डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गारबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलौती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरौला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे होकर गुजरेगा।