फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles started running on one lane of Naipura underpass

Amroha News: नाईपुरा अंडरपास की एक लेन पर दौड़ने लगे वाहन

Tue, 27 May 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 27 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicles started running on one lane of Naipura underpass
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नाईपुरा में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बने अंडरपास की एक लेन पर वाहन दौड़ने लगे है। जबकि, दूसरी लेन पर मंगलवार को 20 टन वजन के वाहन खड़े कर टेस्टिंग की जाएगी।
गजरौला में नाईपुरा के सामने दिल्ली हाईवे पर अंडरपास बनाया गया है। इसकी चौड़ाई 30 मीटर व ऊंचाई साढ़े पांच मीटर है। एक ढाल से दूसरे ढाल तक अंडरपास की लंबाई 800 मीटर है। इस पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले लेन पर कई दिन से वाहन चल रहे है। वहीं दूसरी लेन की मंगलवार को टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इस पर 20 टन वजन भरकर ट्रक खड़े किए जाएंगे। टेस्टिंग में अंडरपास पास होने पर दो या तीन दिन बाद दूसरी लेन भी वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। इससे हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी ने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद वाहन दौड़ने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमावस्या व पूर्णिमा पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
दिल्ली हाईवे पर जाम लगना आम बात है। अमावस्या व पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा पर स्नान के चलते भी जाम के हालात बन जाते थे। मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं के वाहन लौटने लगते हैं तो उनके कारण लंबा जाम लग जाता है। इसके अलावा सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान भी जाम लगता है। अब हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया। साथ ही अंडरपास भी बन गया। जिसके कारण हाईवे पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed