{"_id":"66b16589c4d58ecfc909ee65","slug":"vehicles-started-running-on-both-lanes-of-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-123414-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन
अमरोहा। मंदिरों में जलाभिषेक के बाद सोमवार की शाम हाईवे पर वाहन दौड़ने लगे हैं। दोनों लेन पर कार, बस, ट्रक समेत सभी भारी वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया। अब चौथे सोमवार के लिए कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा।
शुक्रवार से सोमवार तक कांवड़ियों की भीड़ रहती है। जिसके चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू है। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार की शाम से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया। इसके बाद हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, ट्रैक्टर ट्राली, निजी बस को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर छोटे वाहन कार, पिकअप, रोडवेज बस आदि वाहन धीमी रफ्तार में चलते रहे। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़िये चले।
तीसरे सोमवार के मद्देनजर रविवार देर शाम सात बजे दोनों लेन पर सभी तरह के वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि सोमवार दोपहर हाईवे को सभी तरह के वाहनों का संचालन चालू कर दिया गया है। दोनों लेन पर दोनों लेन पर वाहन चल रहे है। अब दूसरे सोमवार के लिए जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी, वैसे ही रूट डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --