{"_id":"684c8b687fb839fc8202b19f","slug":"vehicles-prohibited-board-installed-on-flyover-e-rickshaw-and-auto-drivers-are-ignoring-it-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141776-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फ्लाई ओवर पर लगा वाहन प्रतिबंधित का बोर्ड, ई-रिक्शा व आटो चालक कर रहे अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फ्लाई ओवर पर लगा वाहन प्रतिबंधित का बोर्ड, ई-रिक्शा व आटो चालक कर रहे अनदेखी
Sat, 14 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
जोया। फ्लाईओवर पर यातायात पुलिस का वाहन प्रतिबंधित का बोर्ड लगा है लेकिन इसके बाद भी ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा फ्लाईओवर पर ही खड़े होकर सवारी भरते हैं। प्रतिबंधित बोर्ड के आगे ही सवारी का इंतजार करते हैं।
अमरोहा से रोडवेज बस व अन्य वाहन सर्विस रोड पर होकर मुरादाबाद दिशा के लिए नेशनल हाईवे पर चढ़ती हैं। बस एक बार में पूरी तरह से मुड़ नहीं पाती है। जिससे बस को आगे पीछे करके मोड़ा जाता है। इस मोड़ पर ई-रिक्शा व ऑटो चालक खड़े रहते हैं। इससे हर समय हादसे का भय बना रहता है। कई बार अभियान चलाया जा चुका है मगर इसके बाद भी ई-रिक्शा चालक व ऑटो चालक यहां से वाहन हटाने को तैयार नहीं हैं। वहीं, यातायात विभाग की ओर से इस संबंध में कभी कभार चालान की कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है। लेकिन आगामी हादसे को लेकर न तो पुलिस सचेत है और न ही ई-रिक्शा व ऑटो चालक। इनकी यह गलती कभी भी इनकी जान पर भारी पड़ सकती है। जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।