{"_id":"67b64c65b35894fb9a00e6b4","slug":"vehicles-parked-on-the-roads-are-causing-accidents-the-responsible-are-not-serious-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-134677-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़कों पर खड़े वाहन बने रहे हादसे का सबब, जिम्मेदार गंभीर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़कों पर खड़े वाहन बने रहे हादसे का सबब, जिम्मेदार गंभीर नहीं
Thu, 20 Feb 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
सड़कों पर खड़े वाहन हादसे का सबब बन रहे हैं। पिछले दिनों हाईवे पर कई हादसे हुए, जिनमें लोगों की जान भी गई। बावजूद इसके जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। बीते सोमवार पाकबड़ा में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में बाइक घुसने के कारण हसनुपर कलां के तीन दोस्त शिवा भाटी, अमित और शोभित की जान चली गई।
जबकि, बुधवार को भी चौधरपुर में हुआ हादसा भी सड़क किनारे खड़ी डीसीएम के कारण हुआ। अगर डीसीएम सड़क पर खड़ी न होती तो शायद पिता इस्तकार व उनके बेटे शानिब की जान नहीं जाती। अगर जिम्मेदार इस ओर कोई ठोस कदम उठाए तो शायद हादसों पर रोक लगा सकती है।
समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर करोडों रुपये प्रचार-प्रसार पर बहाया जाता है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा के नियम निर्देश कहीं भी धरातल पर देखने को नहीं मिलते हैं। गोष्ठियों और सेमिनारों में तो वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा जाता है, लेकिन हाईवे ट्रक, डीसीएम, कंटेनर या अन्य वाहन चालकों को समझाने वाला कोई नहीं है। 25 घंटे सड़क के दोनों ओर ट्रक व भारी वाहनों खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर रात में बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान भी बड़ी संख्या में जा रही है। पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन खड़े वाहन में टकरा जाते हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकीं, लेकिन लापरवाह वाहन चालकों पर आज तक लगाम नहीं लग सकी। कहने को तो संबंधित थानों के सिपाहियों को रात व दिन में हाईवे पर गश्त पर रहने के निर्देश हैं, लेकिन वह कभी कभार ही दिखाई देते हैं। दुर्घटनाएं अक्सर ढाबों, सर्विस रोड के आसपास होती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
केस-एक
एक अक्तूबर 2024 को हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुसने के बाद रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी मोहम्मद जैद और उसके फल कारोबारी दोस्त नदीम की मौत हो गई थी। जान गंवाने वाले रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी मोहम्मद जैद बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के युसूफनगर और नदीम नूरपुर के मोहल्ला पीपला जहांगीर के रहने वाले थे।
-- -- -- -- -- -
केस-दो
27 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली से पीलीभीत लौट रहे थाना हाजरा क्षेत्र के गांव कबीरगंज में रहने वाले गुरुप्रीत सिंह की मौत हो गई थी। उनकी कार हाईवे स्थित एक होटल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गई थीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हाईवे पर गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही डिडौली, रजबपुर और गजरौला थाना पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। -राजीव कुमार सिंह, एएसपी