फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vehicle will run on over bridge

ओवरब्रिज पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 19 Feb 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Mon, 19 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
vehicle will run on over bridge
गजरौला अंतिम चरण में पहुंचा ओबरब्रिज निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे स्थित चौपला चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। तीन माह से यहां रूट डायवर्जन की स्थिति बनी हुई है। इससे चौपला से गुजरने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। फ्लाईओवर निर्माण से जुड़े अफसरों के मुताबिक बीस मार्च से फ्लाईओवर पर वाहनों को दौड़ना शुरू कर दिया जाएगा। इससे हाईवे पर सफर करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चौपला चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। बीम एवं पिलरों का काम पूरा होने के बाद फ्लाईओवर पर सड़क डालने की तैयारी की जा रही है। पिछले करीब तीन माह से यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए रूट डायवर्जन की स्थिति बनी हुई है। चौपला चौराहा पर फ्लाईओवर के नीचे से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। अभी भी यहां दिनभर मुश्किल से यातायात सुचारु रह पाता है। यह लोगों के लिए भारी परेशानी बनी हुई है। लेकिन अब जल्द ही यहां से वाहन आसानी से गुजारे जा सकेंगे। इतना ही नहीं फ्लाईओवर के ऊपर भी नेशनल हाईवे पर वाहन तेजी से फर्राटा भरने लगेंगे। 
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण कार्य से जुड़े अफसरों के मुताबिक करीब 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केवल ब्रिज पर सड़क डालने का कार्य बचा है। उसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। सड़क डालने के लिए रूलर से कंकरीट को समान किया रहा है। जल्द ही सड़क भी डलनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद यहां से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed