फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicle collides with bike of couple going to Brajghat for Ganga bath, husband dies, wife injured

गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट जा रहे दंपती की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with bike of couple going to Brajghat for Ganga bath, husband dies, wife injured
रजबपुर सड़क हादसा में पति की मौत के बाद रोती पत्नी सुनिता। संवाद - फोटो : JPNAGAR
रजबपुर(अमरोहा)। गंगा स्नान करने ब्रजघाट जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के कटघर थानाक्षेत्र के कल्याणपुरा में हरस्वरूप सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। सबसे छोटे बेटे लोकेश (24) की शादी एक साल पहले ही सुनीता के साथ हुई थी। रविवार की सुबह लोकेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट स्थित गंगा में स्नान करने के लिए जा रहा था। उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि लोकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही लोकेश के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट लगाए हुए था लोकेश
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोकेश हेलमेट लगाए हुए था। लेकिन तेज रफ्तार वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक लोकेश का फाइल फोटो। संवाद

मृतक लोकेश का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed