फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vedio wiral wth weapon

युवक का तमंचे के संग फोटो वायरल, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
vedio wiral wth weapon
गजरौला (अमरोहा)। नशे की हालत में घर में घुसकर महिला के संग अभद्रता और उसके देवर पर तमंचा तानने के आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में तमंचे के संग सोशल मीडिया पर उसका फोटो वायरल हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इस बीच दोनों पक्षों के समझौता करा दिया और बाद में युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। चर्चा है कि पूर्व में जनपद में तैनात रहे एक आईपीएस अधिकारी ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की देर शाम एक गांव निवासी महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि गांव का ही एक युवक नशे की हालत में उसके घर में घुस गया और अभद्रता की। वहां आए देवर ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर तमंचा तान दिया। इसके बाद देवर ने बाहर जाकर शोर मचाया तो ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने थाने में तहरीर भी दी थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया। वहीं शनिवार को आरोपी युवक का तमंचे के संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताते हैं कि इस पर पुलिस उसे पकड़ लाई। वहीं गांव वालों ने बताया कि इसी बीच पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को यह भरोसा दिलाया कि आरोपी पर कार्रवाई भी की जाएगी। रविवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार युवक का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। वहीं यह मामला इलाके मेें चर्चा का विषय बना हुआ है। थाने में ही तैनात पुलिसकर्मियों ने दबी जुबान में बताया कि इस मामले में पूर्व में जनपद में तैनात रहे एक आईपीएस अधिकारी का भी फोन आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed